बस्ती- जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकासखंड बनकटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी चंदा में लगभग चार दिनों से पूरे ग्राम पंचायत में विद्युत सप्लाई ना आने से अंधेरे में डूबा रहा। समाज सेवी रमन दुबे के अगुवाई में गांव के लोगों ने,विद्युत सब स्टेशन मुंडेरवा पर बीते 5 अप्रैल को धरना दिया था।
वही उपखंड अधिकारी घनश्याम यादव से बात करने पर बताया कि ग्राम पंचायत पकड़ी चंदा में बाधित विद्युत सप्लाई को ठीक कराया जा रहा है।धरना में हरीश दुबे, चंदेश्वर दुबे, चंद्रभान दुबे, अशोक दुबे, मनीष दुबे, रज्जू दुबे, शक्ति विकास दुबे, राधा रमन दुबे, आनंद दुबे, टैगोर दुबे, विजय प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, अनुपम सरकार, सिंटू गौड़, रामकुमार गौड़, सुल्तान अंसारी, शलीम अंसारी, राम सुमेर, रामवेलास, सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं आज समाजसेवी रमन दुबे ने पुनः बताया कि पूरे गांव की सप्लाई आ गई है।जिससे खुश होकर समाजसेवी रमन दुबे ने उपखंड अधिकारी घनश्याम यादव को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments