बस्ती- उत्तर प्रदेश के सन्यासी मुख्यमंत्री की धर्मावलम्बी सोच अखिल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश परिषद में लिए गए निर्णय के क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती इकाई ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर नवरात्रि की अष्टमी ,नवमीं के अवसर पर अमहट घाट शिव मंदिर परिसर में भव्य नववर्ष स्वागत समारोह,फलाहार, प्रसाद वितरण, अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया!कार्यक्रम का शुभारंभ गौरी गणेश पूजन आरती के उपरान्त जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता,पुलिस अधीक्षक अभिनंदन,उपायुक्त वाणिज्य कर उपेन्द्र यादव ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर मे उपस्थित मातृ शक्तियों 'भक्तों 'बच्चों को फलाहार प्रसाद का वितरण का शुभारंभ किया गया!कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा श्री विवेकानन्द मिश्रा , अध्यक्ष सहकारी बैंक राजेन्द्र तिवारी,संघ के जिला कार्यवाह नीरज, नगर संघ चालक सुनील मिश्रा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया!
कार्यक्रम मे जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,भूमि संरक्षण अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी, अमृत वर्मा पुरोहित गोपाल जी, गोपेश्वर त्रिपाठी भी श्रद्धालुओं को प्रसाद, फलाहार वितरण किया!अंत में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने अभ्यागतो का स्वागत करते हुए ऐसे आयोजन की प्रेरणा देने के लिए माननीय मुख्य मन्त्री जी व प्रदेश नेतृत्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। और कहा कि संगठन ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का सौभाग्य पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है, श्रद्धालुओं को फलाहार कराना सौभाग्य का काम है I
प्रसाद वितरण करने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष अमर मणी पांडे,जयेश सिंह मुन्ना,सरदार प्रभुप्रीत सिंह, महेंद्र पांडे,डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी राम विनय पांडे,बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना,विवेक सिंह सोनू,राकेश त्रिपाठी,इन्द्र भुजा पांडे,हरिओम प्रकाश लल्ला , अयोध्या प्रसाद, वीरेंद्र,रमेश सिंह,राजेश चित्रगुप्त,राजीव पांडे,लालजी शुक्ला,आलोक कुमार दुबे, 'गिरधारी साहू सतपाल टीटू आदि शाहिद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे!
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments