Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

यूपी-112 जनपद-बस्ती में फायर सर्विस / जीआरपी कर्मियों के 03 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ समापन।

 आज दिनांक-10.09.2025 को जिला प्रशिक्षण इकाई (DTU) यू0पी0-112 बस्ती में चयनित 06 फायर सर्विस/जीआरपी पुलिस के कार्यो की दक्षता उत्कृष्ट बनाये जाने व गुणवत्ता में सुधार हेतु दिनांक-08.09.2025 से चल रहे 03 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण का समापन प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कर्मियो को प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 सुभाष चन्द वर्मा, BEL प्रशिक्षक श्री रत्नाकर पाण्डेय द्वारा एमडीटी संचालन, वेपेन्स के रख रखाव, साफ्ट स्किल, मोटरयान अधिनियम, नियामक, सूचनात्मक तथा चेतावनी चिन्ह, ध्वनि तथा प्रकाश मापन, आपातकालीन वाहन चालन एवं रक्षात्मक वाहन चालन, विवाद प्रबंधन-संवाद, आपदा प्रबन्धन, संचार कौशल तथा समझौता वार्ता, Gmail, WhatsApp, SOP, HRMS, रिस्पांस टाइम, वरिष्ठ नागरिकों सम्बन्धी मुद्दे (सवेरा योजना) पर नियमानुसार रजिस्ट्रेशन करने, प्राथमिक उपचार, पुनर्वास, कानूनी सहायता, यातायात आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

यूपी-112 जनपद-बस्ती में फायर सर्विस / जीआरपी कर्मियों के 03 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ समापन।

 प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी कर्मियों को महिला सम्बन्धी अपराधों में इवेण्ट प्राप्त होने पर SOP के अनुसार कार्य करने एवं इवेण्ट प्राप्त होने पर उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाये रखने तथा आम जनमानस व कालर से विनम्र व्यवहार करते हुए तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया । किसी भी मामले में मौके पर पहुँचने पर मामले को नियंत्रित करते हुए व स्थिति की गम्भीरता से थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए MDT पर सही तथ्यों की रिपोर्ट अवश्य अंकित करने, उच्च कोटि का टर्नआउट व अनुशासन बनाये रखते हुए निष्ठा पूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

परमानंद  मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments