Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना हरैया क्षेत्र में दो अजनबी व्यक्तियों के विरुद्ध हिंसा करने वाले 12 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 थाना हर्रैया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहरा रेहरवा में रात्रि लगभग 1:00 बजे दो अजनबी व्यक्तियों के साथ ग्राम बिहरा रेहरवा के कुछ लोगों द्वारा अनायास मारपीट की गई और उन्हें चोटें पहुंचाई गई। इस मारपीट की सूचना पर रात्रि गश्त ड्यूटी पर तैनात थाना हरैया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा उन दोनों व्यक्तियों को बचाने की कोशिश की गई। इसके बावजूद मारपीट पर आमादा व्यक्ति मान नहीं रहे थे।  मारपीट में घायल दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः शिवम पुत्र यदुनाथ सिंह व संदीप यादव पुत्र गजराज सिंह यादव निवासीगण ग्राम असेवा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात बताया और यह भी बताया कि वह मोटरसाइकिल से नेपाल घूमने गए थे, वहां से लौट रहे थे, गजानन ढाबा पर खाना खाए और टहल रहे थे। आरोपियों द्वारा संदेह के आधार पर उन्हें मार पीटकर घायल किया गया तथा उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों घायल व्यक्तियों का उपचार कराया गया है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। इस मामले में 12 नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्ति निवासीगण ग्राम बिहरा रेहरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती के विरुद्ध मु0अ0सं0 240/2025 धारा 191(2), 190, 115(2), 351(3), 352, 324(4) BNS का पंजीकरण कर, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संपादित की जा रही है।

थाना हरैया क्षेत्र में दो अजनबी व्यक्तियों के विरुद्ध हिंसा करने वाले 12 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बस्ती पुलिस जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अजनबी/ संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है, तो तत्काल निकटतम थाना या डॉयल 112 पर संपर्क करें। बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी के खिलाफ हिंसक कार्रवाई न करें, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों और भ्रांतियों से बचें तथा कानून का सम्मान करते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें। बस्ती पुलिस आपके सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

 परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

 AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments